Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चांद कालेज में रासेयो द्वारा आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित “मणि घर्षण से व व्यक्ति प्रशिक्षण से चमकता है”: प्रो. अमर सिंह

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्ट- वीरेन्द्र धाकड़

छिंदवाड़ा। शासकीय महाविद्यालय चांद में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण छिंदवाड़ा के अध्यक्ष कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के निर्देशन में होमगार्ड कमांडेंट एवं सिविल डिफेंस के नोडल अधिकारी एस. आर. आजमी के मार्गदर्शन में आपदाओं के मुश्किल वक्त में क्या करें और क्या न करें विषयक जानकारी देते हुए प्लाटून कमांडर गणेश कुमार धुर्वे ने कहा कि अतिवृष्टि, भूस्खलन व सुनामी प्राकृतिक विपदाओं को रोका नहीं जा सकता है किंतु उनके द्वारा होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। प्रतिकूलता के प्रति प्रतिक्रिया से ही भावी जीवन की कहानी गढ़ी जाती है। विपदाएं मनुष्य के साहस की परीक्षा लेती हैं। मानवता और प्राकृतिक विपदाएं कभी मित्र नहीं हो सकती हैं। धैर्य आपदाओं से निपटने का पहला सूत्र है। जागरूकता से आपदाओं के असर को कम किया जा सकता है। सिविल डिफेंस के सब डिवीजन वार्डन श्यामलराव ने कहा कि सूखा, जंगल की आग और बिजली के गिरने जैसी आपदाओं से नुकसान को प्रबंधन से बहुत हद तक कम कर सकते हैं। हम प्रकृति के विनाशकारी मार्ग को नहीं बदल सकते हैं। किन्तु सावधानी, सजगता और शांत मन से आपदाओं से होने वाली हानि को कम कर सकते हैं। आपदाएं विभीषिका में छिपी चुनौतियों से आत्मा को एक नवीन आकार देती हैं। सिविल डिफेंस मास्टर ट्रेनर अर्पित सिंह रघुवंशी ने सांप के काटने की आपदा प्रबंधन पर प्रेरक व्याख्यान देते हुए कहा कि बुरे वक्त से बाहर निकलकर व्यक्ति साहसी हो जाता है। विपत्ति महानता की तैयारी की नींव होती है। प्राचार्य प्रो. अमर सिंह ने कहा कि मणि घर्षण बिना और मनुष्य प्रशिक्षण बिना चमकते नहीं हैं। ताकत शारीरिक क्षमता से नहीं, अदम्य इच्छा शक्ति से आती है। विपत्ति मनुष्य बनाती है और समृद्धि राक्षस बनाती है। एसडीईआरएफ जवान अजय धुर्वे ने कहा कि तार्किक सावधानी ही सुरक्षा है। एसडीईआरएफ अंकित मालवी ने कहा कि आपदा में घबड़ाहट सारे काम बिगाड़ देती है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp