Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

64वीं मध्य ज़ोन अंतर जिला वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता – 2025 का भव्य समापन

Author Image
Written by
Bureau Report

सीहोर जिले की मेजबानी में आयोजित 64वीं मध्य ज़ोन अंतर जिला वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता – 2025 का भव्य समापन 19 सितम्बर 2025 को मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक देहात ज़ोन भोपाल श्री अभय सिंह द्वारा किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं बैज लगाकर किया गया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवं विभिन्न जिलों की टीमों ने मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम की रूपरेखा का संक्षिप्त परिचय पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला ने प्रस्तुत किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आईजी अभय सिंह ने विजयी खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया वहीं रेफरी, प्रशिक्षकों तथा ऑक्सफोर्ड स्कूल बैंड दल को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। 15 सितम्बर से प्रारंभ हुई यह प्रतियोगिता पाँच दिवसीय रोमांचक खेल मुकाबलों के बाद सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. अभिनंदना शर्मा, डीसीपी आजक प्रवीण चढ़ोकर, डीएसपी हेमंत पांडे, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, आवासीय खेलकूद संस्थान के प्राचार्य आलोक शर्मा, थाना प्रभारीगण, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं रेफरी उपस्थित रहे। इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल 31 खेल विधाओं में मुकाबले हुए जिनमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, हॉकी, खो-खो, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, कराटे, जूडो, कुश्ती, ताइक्वांडो, बॉडीबिल्डिंग, योग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, आर्म रेसलिंग, मैराथन, साइक्लिंग सहित अन्य खेल शामिल रहे।

Advertisement Box

प्रतियोगिता में जिला सीहोर, जिला राजगढ़, जिला विदिशा, जिला रायसेन, नगरीय भोपाल एवं रेडियो भोपाल की टीमें सम्मिलित हुईं। महिला वर्ग में आरक्षक वैशाली उइके तथा पुरुष वर्ग में आरक्षक अर्पित गुप्ता (जिला बल सीहोर) ने सर्वाधिक मेडल अर्जित किए। समस्त प्रतिस्पर्धाओं में नगरीय भोपाल ने 34 गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि जिला सीहोर ने 32 गोल्ड के साथ द्वितीय तथा जिला रायसेन ने 07 गोल्ड जीतकर तृतीय स्थान हासिल किया। भोपाल की थाना टी.टी. नगर से एलएचसी 3087 पार्वती यादव ने टेबल टेनिस एवं आर्म रेसलिंग दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं कबड्डी, वॉलीबॉल एवं खो-खो में भी भोपाल की महिला टीम विजेता रही। इस टीम में एलएचसी पार्वती यादव, सुंदर दांगी, संध्या रघुवंशी, हजरी, तृप्ति, निकिता, स्वेता एवं दीप्ति सहित अन्य खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भोपाल को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर DCP HQ श्रद्धा तिवारी , ADCP नीतू ठाकुर, , ADCP श्रीमती मंजुलता खत्री, ACP TT नगर अंकिता खतरकर आरआई भोपाल जय सिंह तोमर एवं सूबेदार रीतू राज ने भोपाल पुलिस टीम को हार्दिक बधाई दी। इस सफल आयोजन में रक्षित निरीक्षक सीहोर एवं उनकी टीम, जिला खेल विभाग तथा आवासीय खेलकूद संस्थान के प्रशिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्ट -रावेन्द्र त्रिपाठी भोपाल

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp