
सावनेर(नागपुर) रिपोर्टर – तुलसीदास रेवतकर
सावनेर के सेंट जॉन मिशन हाईस्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही सादगीपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में मनाई गई। सुबह विद्यालय परिवार ने महात्मा गांधी स्मारक को गुलाब और अन्य पुष्पों से सजाकर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक डॉ. मार्क मधुकर साखरपेकर और सौ. पुष्पा साखरपेकर ने महात्मा गांधी के स्मारक पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात विद्यालय के मुख्याध्यापक तेजराज निकोसे सर और शिक्षक जोशुआ साखरपेकर सर ने भी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
गांधीजी के स्मारक और परिसर के सौंदर्यीकरण में विद्यालय के शिक्षकगण – सपना अलघरे, शितल ढवळे, वैष्णवी चौधरी, डॉली पाचपूते, भावना गोतमारे, मेघा देशमुख, विशाखा गुप्ता, रूपाली ढवळे, मोनाली घुगल, प्रतिक ढोके, विजय जाधव और सुरज नानवटकर – ने विशेष योगदान दिया।
इसके बाद विद्यालय प्रांगण में लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर शिक्षक जोशुआ साखरपेकर सर ने शास्त्रीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
समारोप प्रसंगी विद्यालय के संचालक डॉ. मार्क मधुकर साखरपेकर ने महात्मा गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन कार्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों व उपस्थित लोगों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आवाहन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी शिक्षकों और सहयोगी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।









