
रिपोर्टर ब्रजेश कुशवाह
कोलारस। कोलारस स्थित माला वाले मंदिर पर सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई। इसी के साथ, महात्मा गांधी जी की जयंती और लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया और उनके आदर्शों को याद किया गया। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री महेंद्र सिंह यादव, मण्डल प्रभारी श्री गुरप्रीत सिंह चीमा, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता ओ पी भार्गव, मण्डल उपाध्यक्ष श्री देशपाल राजावत, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश जाट, हरि यादव, साहब सिंह धाकड़, शिशुपाल चिडार, हेमंत कुशवाहा, राजू कुशवाहा, प्रवीण कटारे सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। दीपक जैन, महामंत्री, भाजपा मण्डल कोलारस।









