Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एकाग्रता और मेहनत से लक्ष्य हासिल करें विद्यार्थी: डॉ. धीरज गुर्जर

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – राहुल श्रीवास

भिण्ड। कीरतपुरा स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल में शाखा जागृति के सदस्यों द्वारा शिक्षक सम्मान एवं विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 14 शिक्षकों एवं 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वर्षभर नियमित उपस्थिति, गणवेश, शिष्टाचार एवं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Advertisement Box

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. धीरज गुर्जर ने कहा कि विद्यार्थियों का लक्ष्य धनुर्धारी अर्जुन की तरह एकाग्र होना चाहिए। एकाग्रचित होकर प्रयास करने से लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ प्रयास करते रहना चाहिए।

गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शाखा सदस्य देवकांत बरुआ ने कहा कि हमारे शास्त्रों में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समकक्ष माना गया है। प्रत्येक विद्यार्थी को गुरुजनों का सम्मान करते हुए उनसे निरंतर सीखने की परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए।

पार्षद प्रतिनिधि एवं शाखा सदस्य राहुल जैन ने गीत के माध्यम से विद्यार्थियों को विश्वास, परिश्रम और निरंतर अध्ययन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से सफलता की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय संयोजक कैलाश नगरिया ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक श्रवण कुमार पाठक, उषा नगरिया, पुष्पेंद्र जैन, राजकुमार शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। आभार विद्यालय निदेशक सोनू सिंह तोमर ने व्यक्त किया।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp