Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुकेश नाइट 2026’ में लेखक सत्येंद्र साहू की पुस्तक ‘ने करो-13’ का विमोचन सकारात्मक सोच और प्रेरणा का संदेश देती है पुस्तक, जल्द आएगा ‘ने करो-14’ का संस्करण

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर सोनू नामदेव

भोपाल। लेखक सत्येंद्र तुलाराम साहू की प्रेरणादायी पुस्तक ‘ने करो-13’ का भव्य विमोचन भोपाल स्थित समन्वय भवन, अपेक्स बैंक में आयोजित ‘मुकेश नाइट 2026—क्योंकि वो अक्सर याद आते हैं’ कार्यक्रम में किया गया। सदी के स्वर-सम्राट एवं युगपुरुष स्वर्गीय मुकेश के अमर गीतों को समर्पित इस सुरमई शाम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन किया। टीम श्रमश्री एवं मिलन ग्रुप के संयुक्त आयोजन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. एल.एन. मालवीय, श्रीमती रोजी उपाध्याय, रामबाबू शर्मा, आर.के. शर्मा, टीआई संदीप अयाची, आशीष दुबे, संतोष चौकसे एवं सुनील गंगवानी सहित अन्य अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर साहित्य, कला एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। लेखक सत्येंद्र तुलाराम साहू ने बताया कि ‘ने करो’ पुस्तक श्रृंखला का उद्देश्य पाठकों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और बेहतर जीवन के लिए प्रेरित करना है। पाठकों के स्नेह, सहयोग और निरंतर प्रोत्साहन से प्रथम संस्करण से लेकर 12वें संस्करण तक की यात्रा पूरी हुई। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए ‘ने करो-13’ पाठकों के लिए प्रस्तुत की गई है।उन्होंने बताया कि पुस्तक विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जहां पाठक इसे पढ़ने के साथ घर बैठे मंगवा भी सकते हैं। उन्होंने पाठकों के निरंतर स्नेह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो जल्द ही ‘ने करो-14’ भी पाठकों के बीच प्रस्तुत की जाएगी। लेखक के अनुसार ‘ने करो-14’ का विमोचन 26 सितंबर, शनिवार को शाम 7 बजे रविंद्र भवन, भोपाल में स्वर्गीय महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। कार्यक्रम में महेंद्र कपूर के पुत्र रोहन कपूर सहित मुंबई से आने वाली फिल्म जगत की हस्तियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

Advertisement Box

 

कार्यक्रम में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, आशीष दुबे, संदीप अयाची, गिरिश शर्मा, आर.के. क्रिएशन के आर.के. शर्मा, नील शुक्ला, राजीव वर्मा, दिनेश तिवारी, मोहन नैयर, राजेश तिवारी, दिनेश शर्मा, अरुण श्रीवास्तव एवं गौरव वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।‘ने करो-13’ का विमोचन मध्यप्रदेश के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अवसर रहा। पुस्तक लेखक सत्येंद्र साहू की सकारात्मक सोच, साहित्य के प्रति समर्पण और पाठकों को प्रेरित करने की निरंतर यात्रा को आगे बढ़ाती है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp