
रिपोर्टर अवधेश दांगी
अशोकनगर। 70वीं संभाग स्तरीय शालेय टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को संस्कृति हायर सेकेंडरी स्कूल, पवारगढ़ में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 1 सितंबर से 3 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है, जिसमें संभाग के 8 जिलों से खिलाड़ी प्रतिभाग करने पहुंचे हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अशोकनगर के अध्यक्ष नीरज मनोरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने की।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेलों में अनुशासन और निरंतर मेहनत के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में स्कूल संचालक देवेंद्र, अरुण रघुवंशी, धर्मेंद्र रघुवंशी खेजरा, इन्द्रपाल कौर, सलिल त्रिपाठी सहित अन्य अतिथिगण एवं आयोजन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।








