Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिली डिजिटल उड़ान, लैपटॉप के लिए प्रोत्साहन राशि जारी छिंदवाड़ा जिले के 3,279 और पांढुर्णा के 831 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची ₹25 हजार की राशि

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – वीरेन्द्र धाकड़

छिंदवाड़ा। प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और बेहतर शैक्षणिक संसाधनों से जोड़ने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 1 लाख 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप क्रय के लिए ₹304 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। योजना के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं परीक्षा सत्र 2025-26 में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लाभ दिया गया। छिंदवाड़ा जिले के 3,279 एवं पांढुर्णा जिले के 831, कुल 4,110 पात्र मेधावी विद्यार्थियों के खातों में प्रति विद्यार्थी ₹25,000 की राशि अंतरित की गई। लैपटॉप से पढ़ाई को मिलेगा नया आयाम राशि प्राप्त होने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। विद्यार्थियों ने कहा कि लैपटॉप मिलने से उच्च शिक्षा के दौरान ऑनलाइन अध्ययन, डिजिटल सामग्री, प्रोजेक्ट और नई तकनीकों को सीखने में मदद मिलेगी। छिंदवाड़ा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छात्रा प्राची डेहरिया ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वर्तमान में वह प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय पीजी कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने कहा कि अपना लैपटॉप मिलने से कॉलेज की पढ़ाई में काफी सुविधा होगी। सोनाक्षी राजपूत ने कक्षा 12वीं में 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। लैपटॉप के लिए प्रोत्साहन राशि मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार जताया। इसी प्रकार माही उमप ने कक्षा 12वीं में 89.9 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से लैपटॉप लेना चाहती थीं। अब सरकार से मिली प्रोत्साहन राशि से आगे की पढ़ाई को डिजिटल संसाधनों के साथ सुविधाजनक तरीके से आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। नितिन साहू ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि लैपटॉप से आगे की पढ़ाई आसान होगी और नई-नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। जिले की दिव्यांशी जैन ने 94 प्रतिशत, ऐश्वर्या करेवाले ने 93.8 प्रतिशत, खुशी सिंह ने 82.4 प्रतिशत, समीर मंडराह ने 82 प्रतिशत और ऋषभ सूर्यवंशी ने 88 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इन विद्यार्थियों सहित जिले के अन्य मेधावी विद्यार्थियों ने योजना के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालयों में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण छिंदवाड़ा जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्बोधन तथा मेधावी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन और लैपटॉप वितरण कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक देखा। इस दौरान विद्यालयों में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने उद्बोधन में मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधन उपलब्ध होने से उनकी शिक्षा को नई दिशा और बेहतर अवसर मिलेंगे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp