
रिपोर्टर — लोधी आशीष वर्मा
महू। नवरंग संस्था एवं महू विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष लोधी प्रवीण पाटील के नेतृत्व में वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के करीब 20 वरिष्ठ शिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अधिकारी श्री आर.एस. रावत रहे, जबकि अध्यक्षता श्री ओमप्रकाश सिंह ने की। कार्यक्रम में शिक्षकों के शिक्षा एवं समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।
सम्मानित शिक्षकों में नायक साहब, श्री श्रीवास्तव, श्री आर.सी. राठौर, श्री राकेश पांडे, डॉ. फैमुद्दीन खान, श्री सुंदरलाल गाडगे, श्री सतबीर जाट, श्री गुप्ता, श्री तोमर, श्री चतुर्वेदी, श्री हरिराम चौहान सहित अन्य वरिष्ठ शिक्षक शामिल रहे।
युवाओं को जागरूक होकर आगे आने का संदेश
मुख्य अतिथि श्री आर.एस. रावत ने कहा कि समाज के विकास में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक होकर समाज के सकारात्मक विकास में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि “युवा जागृत होगा तो समाज जागृत होगा।” उन्होंने सम्मानित शिक्षकों से अपने अनुभव और ज्ञान के माध्यम से युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का अनुभव समाज के लिए महत्वपूर्ण धरोहर है।
शिक्षकों ने भी दिया जागरूकता का संदेश
सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति और समाज के विकास का आधार है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने और सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्री हरिराम चौहान ने किया। कार्यक्रम के आयोजक, नवरंग संस्था के प्रमुख एवं महू विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष लोधी प्रवीण पाटील ने सभी अतिथियों, सम्मानित शिक्षकों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता आशीष वर्मा, सेवा साक्षात्कारी संस्था के पूर्व डायरेक्टर मुकेश चौहान, उदय सिंह चौहान, राजू वाघमारे, जगदीश अहीर, संतोष सक्सेना, शुभम सक्सेना, कैलाश सालवी, राकेश सोलंकी, राजेंद्र व्यास, मैनजी तिवारी, गुप्ता जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









