Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षकों के सम्मान से राष्ट्र निर्माण की नींव मजबूत होती है- राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट- राजेन्द्र तिवारी, दमोह

राज्यमंत्री लोधी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन कर सेवानिवृत्त एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का किया सम्मान जबेरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के निवास पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्री लोधी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर जबेरा क्षेत्र के सेवानिवृत्त तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का राज्यमंत्री श्री लोधी ने स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने सभी सम्मानितजनों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि शिक्षकों के प्रति सदैव उनके हृदय में सम्मान का भाव रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पूज्य पिता श्री भावसिंह लोधी भी शिक्षक रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षकों के समर्पण को करीब से देखा है। शिक्षक बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की दिशा प्रदान करते हैं। शिक्षकों का मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि बच्चे मिट्टी के समान होते हैं, उन्हें जिस प्रकार मार्गदर्शन और संस्कार मिलते हैं, उसी अनुरूप उनका व्यक्तित्व विकसित होता है। इसलिए बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। योग्य और समर्पित शिक्षक विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे वे समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज को दिशा देने और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों एवं व्यक्तियों के प्रति सदैव सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राज्यमंत्री श्री लोधी के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में शिक्षक दिवस की भावना के अनुरूप शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के महत्व पर विचार साझा किए गए।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp