Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने गुरुजनों का किया सम्मान

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर- देवेंद्र गुप्ता

डोंगरगांव। शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव में विद्यार्थी प्रकोष्ठ द्वारा गुरुजनों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम से पहले विद्यार्थियों ने प्रत्येक शिक्षक को आमंत्रित करने के लिए हस्ताक्षर कार्ड तैयार किए। शिक्षकों ने कार्ड पर हस्ताक्षर कर विद्यार्थियों का आमंत्रण स्वीकार किया और समारोह में शामिल होने की सहमति दी। कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों ने तालियों की गूंज और पुष्पवर्षा के साथ शिक्षकों का आत्मीय स्वागत किया। संस्था की प्राचार्य श्रीमती उमा हरिवंश के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य श्री तामेश्वर राव मलिआर्य एवं संस्था के समस्त शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। विद्यार्थी प्रकोष्ठ के समन्वयक एवं व्यायाम शिक्षक श्री अनिल कुमार पटेल ने “हम शिक्षक हैं, हम शिक्षा की तस्वीर बदल देंगे…” गीत प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को उनके दायित्वों एवं विद्यार्थी जीवन के महत्व से परिचित कराया। इस अवसर पर संस्था के व्याख्याताओं, शिक्षकों एवं प्रशिक्षु शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अच्छे नागरिक बनकर समाज और देश का नाम रोशन करने का संदेश दिया। व्याख्याता श्रीमती दीपमाला नेताम ने विद्यार्थियों को प्रेरक प्रसंग सुनाए, वहीं प्रशिक्षु शिक्षक सुश्री खुशहाली देवांगन ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया। समारोह में विद्यार्थियों ने उपस्थित सभी गुरुजनों का तिलक लगाकर, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यार्थी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हेमंत कुमार एवं उपाध्यक्ष राहुल कुमार ने किया। अंत में शिक्षक श्री अनिल कुमार पटेल ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार : कलेक्टर कटेसरिया आबकारी विभाग शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करे, राशन वितरण में पारदर्शिता और स्वास्थ्य भवनों का समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश

WhatsApp