Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चित्रगुप्त विद्यापीठ में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित शिक्षकों का किया गया सम्मान, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – चंद्रभान पटेल

गाडरवारा। स्थानीय चित्रगुप्त विद्यापीठ पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया। शाला संचालक श्रीमती मनीषा खरे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों के योगदान को सराहा। इसके पश्चात शाला प्राचार्य आर.के. शर्मा एवं संचालक श्रीमती मनीषा खरे द्वारा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का फूलमाला एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य आर.के. शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है, वही गुरु कहलाता है। गुरु का योगदान अमूल्य होता है और जीवन में उनके मार्गदर्शन का विशेष महत्व है। समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने विचार साझा किए। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें सभी ने सराहा। कार्यक्रम में सुश्री दीक्षा अवस्थी, सुश्री सबीना बी, सुश्री श्रद्धा राजपूत, सुश्री निकिता राजपूत सहित समस्त शाला स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती मनीषा खरे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp