Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मनोज मालवे के जन्मदिन पर आयोजित हुआ समारोह, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने दी शुभकामनाएं

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – मोहम्मद आसीफ लंघा

आमला। आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मनोज मालवे का जन्मदिन बुधवार को दादा दयालु लॉन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं क्षेत्र के नागरिकों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, विधायक नीलेश उइके सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, महिलाएं तथा बच्चे शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने केक काटकर मनोज मालवे का जन्मदिन मनाया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विभिन्न संगठनों ने दी शुभकामनाएं जन्मदिन समारोह के दौरान महिला कांग्रेस नेत्रियों, महिला पार्षदों, अधिवक्ता संघ आमला, व्यापारी वर्ग, जनसेवा कल्याण समिति, यूट्यूबर ममता उइके, वासु भाई सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं प्रतिनिधियों ने मनोज मालवे का स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बधाई देने का क्रम जारी रहा। समारोह में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ लोगों ने मनोज मालवे को जन्मदिन की बधाई दी। मनोज मालवे ने जताया आभार इस अवसर पर मनोज मालवे ने समारोह में पहुंचे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों, नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह, विश्वास और अपनापन उनके लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने सभी के सहयोग एवं शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, ब्लॉक मीडिया प्रभारी वीरेंद्र बर्थे, जितेंद्र शर्मा, यशवंत चढ़ोकार, सीमा अतुलकर, संजोगी बर्थे, पद्मिनी भूमरकर, अलका मानकर, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, यशवंत हड़े, मनीष नागले, छविराम यादव, बोरदेही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश यादव, बिल्लू यादव, सुमित शिवहरे, सारणी नगर पालिका से पिंटिश नागले सहित कांग्रेस के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सीएसवीटीयू भिलाई में महिला उद्यमिता और स्टार्टअप को लेकर कार्यक्रम बीआईटी दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में 72 महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेट हेल्थ कार्ट और 24 स्टार्टअप्स को इग्निशन ग्रांट वितरित

WhatsApp