
रिपोर्ट : पप्पू सोलंकी
मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिंटू सिंह बघेल के निर्देशन में पिपलियामंडी थाना पुलिस द्वारा ग्राम काचरिया चंद्रावत में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने एवं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रितेश डामोर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम काचरिया चंद्रावत क्षेत्र में जांच की। इस दौरान हाथ भट्टी से तैयार की जाने वाली कच्ची महुआ शराब के निर्माण के लिए तैयार किए गए करीब 200 लीटर लहान को मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री से संबंधित गतिविधियों की निगरानी के लिए कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रितेश डामोर सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।









