
रिपोर्टर मुहम्मद इसरार
19 सितंबर को इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सहभागिता को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारिया जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर पश्चिम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मधुराज तोमर ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों के पंजीयन और उनकी सहभागिता को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस एवं मंडल पदाधिकारियों से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीयन कराने की अपील की। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजेंद्र सिंधी ने भी कार्यकर्ताओं से विद्यार्थियों से संपर्क कर कार्यक्रम में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर पश्चिम अध्यक्ष रिंकू पचौरी ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने वार्डों में संपर्क अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं का पंजीयन कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के इंदौर पहुंचने और कार्यक्रम के बाद वापसी की व्यवस्था जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से की जाएगी।शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा बैठक में मुरैना शहर की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। इनमें जलभराव, बिजली आपूर्ति और वार्डों में शराब बिक्री से संबंधित विषय शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने इन विषयों के समाधान के लिए शासन, जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। बैठक में मधुराज तोमर, गजेंद्र सिंधी, रिंकू पचौरी, उदयवीर सिंह सिकरवार, सुल्तान सिंह सिकरवार, भूपेंद्र सिंह सिकरवार मिंटू, आशिफ कुरैशी, नरसिंह तोमर, सुरेश यादव, परमल जाटव, बीके शुक्ला, गजराज मित्तल, राजेश रजक, राहुल जाटव, अवधेश जाटव, छोटू भदौरिया, अन्ना भदौरिया, राधारमण पचौरी, इंद्रेश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, एडवोकेट मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा शहर की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।









