
Written by
Bureau Report
रिपोर्टर – पदम कुमार भारद्वाज
रामपुरा, जिला नीमच। रामपुरा थाना प्रभारी निलेश सोलंकी को उप निरीक्षक (द्वितीय स्तर) से निरीक्षक (तृतीय स्तर) पद पर पदोन्नति मिली है। पदोन्नति की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। निलेश सोलंकी रामपुरा थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पदोन्नति के बाद उनके दायित्वों में भी बदलाव हुआ है। विभागीय स्तर पर उन्हें नई जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा की गई है। स्थानीय लोगों एवं पुलिसकर्मियों ने उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं और नए दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की।









