Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीएसवीटीयू भिलाई में महिला उद्यमिता और स्टार्टअप को लेकर कार्यक्रम बीआईटी दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में 72 महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेट हेल्थ कार्ट और 24 स्टार्टअप्स को इग्निशन ग्रांट वितरित

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – अरशद अली

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) भिलाई द्वारा भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), दुर्ग परिसर में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने 72 महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेट हेल्थ कार्ट तथा 24 स्टार्टअप्स को इग्निशन ग्रांट प्रदान किया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, दुर्ग महापौर अल्का बाघमार और सहकार भारती के कलीराम शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों और युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए तकनीकी ज्ञान, प्रशिक्षण और बाजार की जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा और तकनीकी ज्ञान का उपयोग समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर विकसित करने में किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने मिलेट आधारित उत्पादों को महिला उद्यमिता से जोड़ने की पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि मिलेट पोषण के साथ आय के अवसर भी उपलब्ध करा सकता है। महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेट हेल्थ कार्ट उपलब्ध कराने के साथ उत्पाद निर्माण, एफएसएसएआई मानकों, गुणवत्ता नियंत्रण, व्यवसाय प्रबंधन और विपणन से संबंधित प्रशिक्षण देने की जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि 24 नवाचार आधारित स्टार्टअप्स को कुल 50 लाख रुपये की इग्निशन ग्रांट दी जा रही है। उन्होंने युवाओं से नवाचार के क्षेत्र में निरंतर प्रयास करने और अनुभवों से सीखते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया। सांसद विजय बघेल ने मिलेट को ‘श्री अन्न’ के रूप में बढ़ावा देने और महिला समूहों को तकनीकी ज्ञान से जोड़ने की आवश्यकता पर विचार रखे। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक गतिविधियों से जुड़ रही हैं। उन्होंने युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही। विधायक रिकेश सेन ने स्टार्टअप गतिविधियों को लेकर अपने विचार रखे। महापौर अल्का बाघमार और सहकार भारती के कलीराम शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सीएसवीटीयू के कुलपति डॉ. अरुण अरोड़ा के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने आयोजन के उद्देश्य, महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता विकास और नवाचार से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राध्यापक, गणमान्य नागरिक, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं और युवा उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सीएसवीटीयू भिलाई में महिला उद्यमिता और स्टार्टअप को लेकर कार्यक्रम बीआईटी दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में 72 महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेट हेल्थ कार्ट और 24 स्टार्टअप्स को इग्निशन ग्रांट वितरित

WhatsApp