Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर ने रामपुरा सिविल अस्पताल एवं पोषण पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – प्रवीण राय चौधरी

रामपुरा, 11 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को मनासा विकासखंड के रामपुरा स्थित सिविल अस्पताल एवं पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सिविल अस्पताल के ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, प्रयोगशाला, पेशेंट वार्ड, लेबर रूम तथा आयुष्मान कार्ड एवं जन आरोग्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, दवा स्टॉक, जांच व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों से उनके उपचार एवं अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि मरीजों को समय पर बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल उपचार की सुविधा मिले तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता निरंतर बनाए रखी जाए। उमंग स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण कलेक्टर ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित उमंग स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में किशोर-किशोरियों को उपलब्ध कराई जा रही शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संबंधी निःशुल्क एवं गोपनीय परामर्श सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र की सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए।पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति जानी कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य एवं उपचार से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं, पोषण आहार, दवाइयों तथा स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। बच्चों के स्वास्थ्य में होने वाले सुधार की नियमित निगरानी करते हुए उनकी प्रगति का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से संधारित किया जाए।निरीक्षण के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा वेतन संबंधी विषय से अवगत कराए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए विषय का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम सुश्री किरण आंजना, सीएमएचओ डॉ. डी. प्रसाद, बीएमओ डॉ. साजिद अंसारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp