Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परिणामदायक और सकारात्मक पत्रकारिता करें: विधानसभा अध्यक्ष तोमर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय सम्मेलन में प्रतिभाएं सम्मानित

Author Image
Written by
Bureau Report

‏रिपोर्टर – रमाशंकर ओमरे

पन्ना। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्रकारों से कहा कि समाचारों के प्रभाव का स्वयं आकलन करना चाहिए। यह देखना जरूरी है कि प्रकाशित समाचार से समाज और शासन पर क्या प्रभाव पड़ा तथा संबंधित समस्या के समाधान की दिशा में कितनी प्रगति हुई। ऐसी पत्रकारिता परिणामदायक होने के साथ-साथ समाज के लिए अधिक उपयोगी साबित होती है। वे रविवार को रॉयल गार्डन में आयोजित मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, उच्च शिक्षा मंत्री एवं पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, पन्ना विधायक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, गुनौर विधायक राजेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे, संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार दुबे एवं रामकिशोर अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय उपाध्यक्ष भरत चौरसिया ने की। पत्रकारिता में तथ्य और विश्वसनीयता जरूरी विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि केवल किसी संस्थान का परिचय-पत्र प्राप्त कर लेना ही पत्रकारिता नहीं है। उन्होंने नारद जी और गणेश शंकर विद्यार्थी जैसे उदाहरणों का उल्लेख करते हुए कहा कि पत्रकारिता की अपनी गौरवशाली परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि तकनीक के विस्तार के बावजूद प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता आज भी कायम है और भविष्य में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने पत्रकारों से अपनी लेखनी को आदर्श, तथ्यपरक और सकारात्मक बनाए रखने का आह्वान किया। सम्मेलन में प्रतिभाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के सम्मान की सराहना करते हुए श्री तोमर ने कहा कि समाज में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण कार्य है। संगठन को मजबूत बनाने में योगदान सराहनीय श्री तोमर ने मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के संगठनात्मक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी संगठन का गठन करना आसान हो सकता है, लेकिन उसे लंबे समय तक सक्रिय एवं मजबूत बनाए रखना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने ब्लॉक स्तर तक संघ की सक्रियता को सराहनीय बताया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा कि पत्रकारों को अपना सम्मान अपनी कार्यशैली से बनाना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से तथ्यात्मक समाचारों को प्राथमिकता देने और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस बार संघ का सदस्यता अभियान ऑनलाइन संचालित किया जाएगा।उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि पत्रकारिता में शुचिता और सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक है। उन्होंने पत्रकारों से समाज को सकारात्मक दिशा देने वाली पत्रकारिता करने का आह्वान किया।तथ्यात्मक समाचारों के साथ समाधानपरक दृष्टिकोण जरूरी पन्ना विधायक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाचार प्रकाशित करते समय सभी पक्षों और तथ्यों को ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में प्रमाणिक एवं तथ्यात्मक समाचारों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। समाचारों में समस्या के साथ उसके समाधान की दिशा भी सामने रखी जानी चाहिए। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार दुबे ने छतरपुर जिला इकाई द्वारा पत्रकार संबल निधि शुरू किए जाने की सराहना की तथा अन्य जिला इकाइयों को भी ऐसी पहल के लिए प्रेरित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल ने बताया कि संघ का सदस्यता अभियान 1 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता का विस्तार करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय साथियों को प्राथमिकता दी जाएगी। शासन संगठन समन्वय समिति के सहसंयोजक अनिल त्रिपाठी, संभागीय उपाध्यक्ष भरत चौरसिया, गुनौर विधायक राजेश वर्मा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन जिला अध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव ने दिया। संभागीय महासचिव प्रतीक खरे ने संगठन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रामशरण पाराशर, दमोह जिला अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, शहडोल जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, कटनी जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राजपूत, रीवा जिलाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी सहित विभिन्न जिलों से श्रमजीवी पत्रकार उपस्थित रहे। संचालन जिला इकाई के महासचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp