Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर ने पलारी विकासखंड के आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण आंगनबाड़ी केंद्र अमेरा में व्यवस्थाओं एवं ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा, नोटिस के निर्देश

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – दिलीप माहेश्वरी

बलौदाबाजार, 12 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने शनिवार को पलारी विकासखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र अमेरा पहुंचकर बच्चों की उपस्थिति, पोषण व्यवस्था, स्वच्छता एवं केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपस्थित बच्चों की संख्या और ऑनलाइन दर्ज उपस्थिति में अंतर पाया गया। इस पर कलेक्टर ने सेक्टर सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा भवन एवं बाउंड्रीवाल की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कार्यकर्ता से केंद्र में पंजीकृत बच्चों की संख्या, कुपोषित बच्चों की स्थिति, पौष्टिक लड्डू वितरण तथा एनआरसी में भर्ती बच्चों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कुपोषित बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए और गृह भेंट के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध पौष्टिक लड्डू का स्वयं परीक्षण किया और उपस्थित बच्चों को लड्डू वितरित किए। बच्चों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र कोसमंदी का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों से कविता सुनाने के लिए कहा और उनका उत्साहवर्धन करते हुए चॉकलेट वितरित की। उन्होंने कार्यकर्ता एवं सहायिका को अधिक से अधिक बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा ऑनलाइन एप पर उपस्थिति की सही जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। गंभीर कुपोषित बच्चों को आवश्यकतानुसार एनआरसी में भर्ती कराने के लिए भी निर्देशित किया। स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा इसके बाद कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसमंदी एवं अमेरा का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिदिन की ओपीडी संख्या, प्रतिमाह होने वाले प्रसव तथा दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न कक्षों में स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम श्री दीपक निकुंज, सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी, डीपीओ श्री अतुल परिहार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp