Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोतमा-बुढ़ानपुर मार्ग पर सड़क में बड़ा सुराख, पुलिया की स्थिति पर उठे सवाल सड़क के नीचे की मिट्टी और बेस खिसकने से मार्ग हुआ कमजोर, राहगीरों ने मरम्मत की मांग की

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट: दीपेश जैन

कोतमा। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर बुढ़ानपुर तिराहे से कोतमा की ओर आने वाले मार्ग पर पुलिया के ऊपर सड़क में बड़ा सुराख हो गया है। सड़क की इस स्थिति के कारण मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर बने सुराख के अंदर देखने पर पुलिया के ऊपर का हिस्सा अंदर से खाली दिखाई दे रहा है। सड़क के नीचे की मिट्टी एवं बेस खिसकने के कारण मार्ग का एक हिस्सा कमजोर हो गया है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए यहां तत्काल सुधार कार्य की आवश्यकता महसूस की जा रही है।भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ी चिंता राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस मार्ग पर दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क के कमजोर हिस्से की समय रहते मरम्मत नहीं की गई, तो लगातार वाहनों के दबाव से स्थिति और बिगड़ सकती है। राहगीरों ने बताया कि सड़क पर बने सुराख के आसपास सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक संकेतक लगाए जाना भी जरूरी है, ताकि वाहन चालक सावधानी से वहां से गुजर सकें। संबंधित विभाग से शीघ्र सुधार की मांग क्षेत्र के ग्रामीणों एवं वाहन चालकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और संबंधित विभाग से सड़क एवं पुलिया की स्थिति का तकनीकी निरीक्षण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी अप्रिय स्थिति से पहले सड़क की मरम्मत एवं पुलिया की आवश्यक संरचनात्मक जांच कराई जाए। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि संबंधित विभाग मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र आवश्यक सुधार कार्य कराएगा, जिससे कोतमा-बुढ़ानपुर मार्ग पर आवागमन सुरक्षित एवं सुचारू बना रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp