
रिपोर्टर – चंद्रशेखर धाकड़
राजगढ़। इंदौर में आयोजित सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रवीना धाकड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 12 सितंबर 2026 को इंदौर में वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के अंतर्गत किया गया। रवीना धाकड़ ने सीनियर फीमेल -65 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने केरल की खिलाड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ा है। इस स्वर्ण पदक के साथ रवीना के नाम राष्ट्रीय स्तर पर अब तक तीन पदक हो गए हैं, जिनमें दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक शामिल है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2024 में गोवा नेशनल में कांस्य पदक तथा वर्ष 2025 में रायपुर नेशनल में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसी प्रतियोगिता में कशिश और उत्कर्ष ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किए। तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खेलप्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।









