Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान खरगोन में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए रक्तदान शिविर, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – अनूप तिवारी

खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में एक माह तक विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान की शुरुआत रक्तदान शिविरों के साथ हुई। जिला प्रशासन के सहयोग से जिला अस्पताल, स्कूल, कॉलेज एवं अभ्युदय विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इनमें भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पहली बार रक्तदान करने वाली युवतियों ने भी आगे आकर रक्तदान किया। रक्तदाताओं का किया सम्मान भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे, कलेक्टर गुरुप्रसाद एवं एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने विभिन्न रक्तदान शिविरों में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर सेवा भावना का परिचय दिया है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगे भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। शाम को जलाया जाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शाम को घर-घर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की पहल भी की जाएगी। इसके माध्यम से सेवा, शुभकामना और जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा। जिले में सेवा संकल्प अभियान के दौरान सेवा गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp