Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नामली पुलिस की कार्रवाई में हाईवे पर ट्रकों से कृषि उपज चोरी के मामले का खुलासा

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर अशोक शर्मा

चार आरोपी गिरफ्तार, लहसुन और सरसों सहित करीब 8.59 लाख रुपये की सामग्री बरामद पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में हाईवे पर ट्रकों की सुरक्षा एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई के क्रम में थाना नामली पुलिस ने महू-नीमच हाईवे पर ट्रकों से तिरपाल काटकर कृषि उपज निकालने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 30 लीटर कच्ची शराब, 32 बोर का देशी पिस्टलनुमा कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस, 14 कट्टे लहसुन, 13 कट्टे सरसों तथा चार बिना नंबर की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब 8 लाख 59 हजार रुपये बताई गई है। सीसीटीवी और तकनीकी सहायता से जुटाई जानकारी हाईवे पर ट्रकों से संबंधित घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश पान्द्रो एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अजय सारवान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी श्री अमित कोरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया। तकनीकी सहायता, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जानकारी जुटाते हुए पुलिस टीम आगे बढ़ी। तीन आरोपी मौके से पकड़े गए पुलिस के अनुसार 16 सितंबर 2026 को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति धर्मेंद्र बापू के खेत पर बने मकान के पीछे मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए अमन कंजर, राहुल कंजर एवं निखिल कंजर को पकड़ा। मौके से चार बिना नंबर की मोटरसाइकिलें तथा प्लास्टिक की केनों में करीब 30 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। तलाशी के दौरान अमन सिसोदिया के पास से 32 बोर का देशी पिस्टलनुमा कट्टा, मैग्जीन सहित दो जिंदा कारतूस मिलने की जानकारी पुलिस ने दी। इस संबंध में थाना नामली में अपराध क्रमांक 406/2026 के तहत आबकारी अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पूछताछ में दो ट्रकों से कृषि उपज निकालने की जानकारी पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने करीब 20-25 दिन पूर्व एक ट्रक से तिरपाल काटकर 14 कट्टे लहसुन तथा करीब चार दिन पूर्व एक अन्य ट्रक से तिरपाल काटकर 13 कट्टे सरसों निकालने की जानकारी दी। आरोपियों की निशानदेही पर दोनों कृषि उपज बरामद कर ली गई। पुलिस द्वारा प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। इस प्रकार करते थे निगरानी पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोटरसाइकिलों से हाईवे पर चलने वाले तिरपाल से ढके ट्रकों की निगरानी करते थे। स्पीड ब्रेकर और घाटी जैसे स्थानों पर जब ट्रक की गति कम होती थी, तब ट्रक से कृषि उपज निकालने की योजना बनाई जाती थी। बताया गया कि ट्रक की गति कम होने पर एक व्यक्ति रस्सी की मदद से ट्रक के ऊपर पहुंचकर तिरपाल काटता था और कृषि उपज सड़क किनारे उतार देता था। इसके बाद साथ चल रहे अन्य लोग उसे एकत्र कर मोटरसाइकिल से खेत में बने मकान तक पहुंचाते थे। पुलिस के अनुसार कृषि उपज को हाईवे से करीब 500 मीटर दूर खेत में बने मकान में रखा जाता था।

Advertisement Box

 

गिरफ्तार आरोपी

1. अमन पिता दीपू सिसोदिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी उखेड़िया, जिला रतलाम।

2. राहुल पिता गोरिया हाड़ा, उम्र 30 वर्ष, निवासी उखेड़िया, जिला रतलाम।

3. निखिल पिता बबलू हाड़ा, उम्र 23 वर्ष, निवासी उखेड़िया, जिला रतलाम।

4. सोनू पिता राजेन्द्र सिसोदिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी मेवासा, जिला रतलाम।

अन्य आरोपियों की जानकारी पुलिस के अनुसार प्रकरण में अनीश पिता बबलू हाड़ा, चिंटू पिता राजू हाड़ा, अमित पिता मुकेश हाड़ा, अभिषेक पिता संजय सिसोदिया, आशीष पिता गोपाल चौहान, राजकुमार पिता जगदीश राणावत निवासी उखेड़िया तथा धर्मेंद्रसिंह सिसोदिया निवासी मेवासा, थाना नामली, जिला रतलाम से संबंधित जानकारी भी सामने आई है। पुलिस द्वारा इनसे जुड़े तथ्यों की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

8.59 लाख रुपये की सामग्री बरामद

– कच्ची शराब — 30 लीटर, कीमत करीब ₹4,000

– देशी पिस्टलनुमा कट्टा एवं दो जिंदा राउंड — करीब ₹40,000

– 14 कट्टे लहसुन — करीब ₹1,05,000

– 13 कट्टे सरसों — करीब ₹4,30,000

– चार बिना नंबर की मोटरसाइकिलें — करीब ₹2,80,000

कुल बरामद सामग्री की कीमत — लगभग ₹8,59,000।

पुलिस टीम की भूमिका इस कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक अमित कोरी, निरीक्षक दीपक मंडलोई, उनि. रघुवीर जोशी, उनि. के.के. पटेल, सउनि. जुगलकिशोर रावत, सउनि. राजेन्द्र जगताप सहित थाना नामली एवं साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में आगे की जांच करते हुए संबंधित तथ्यों और अन्य संभावित घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp