
रिपोर्टर लखन ठाकुर
मंडलेश्वर/महेश्वर। महेश्वर तहसील की प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में विद्यार्थियों के लिए बेहतर अध्ययन व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में ‘मिशन बेंच मार्क’ अभियान के तहत फर्नीचर उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद की पहल पर शिक्षकों ने आगे बढ़कर सहयोग किया और फर्नीचर की व्यवस्था कर उसे स्कूलों तक पहुंचाया जा रहा है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडलेश्वर में फर्नीचर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम पूर्वा मंडलोई ने मां सरस्वती का पूजन कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को फर्नीचर प्रदान किया। उन्होंने अभियान में सहयोग करने वाले शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक अध्ययन वातावरण तैयार करने में इस तरह की पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सहयोगी शिक्षकों का सम्मान इस अवसर पर फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहयोग करने वाले शिक्षकों को एसडीएम पूर्वा मंडलोई द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अभियान में सहभागिता की।महिष्मति शैक्षिक सामाजिक समिति एवं श्रीराम फाउंडेशन के सहयोग से भी विद्यालयों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर रामलाल चौहान, बीआरसी मनीष डोंगरे, प्राचार्य जे.के. सोनी, प्राचार्य ललित भालसे, संजय पटेल, अजीत सिंह चौहान, एनसीसी अधिकारी राकेश बारिया, नीतू रावल, कीर्ति शुक्ल, विनीता शाक्य, प्रियंका रन्सोरे, रितु मिश्रा, एकता सावले सहित संकुल के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।मिशन बेंच मार्क’ अभियान के माध्यम से विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं।









