Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

24 घंटे की तकनीकी गतिविधियों के बाद इनोविक इंटरनेशनल हेकाथॉन 6.0 का समापन देशभर से आए तकनीकी विद्यार्थियों ने नवाचार, रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का किया प्रदर्शन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – स्वप्न सोलंकी

महू। शहर के विक्रांत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित इनोविक इंटरनेशनल हेकाथॉन 6.0 का 24 घंटे की निरंतर तकनीकी गतिविधियों के बाद भव्य समापन हुआ। 15 सितंबर से शुरू हुए इस हैकथॉन में देशभर से आए तकनीकी एवं विज्ञान के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर कार्य करते हुए नवाचारी और तकनीक आधारित समाधान विकसित किए। अंतिम चरण में प्रतिभागी टीमों ने अपने तैयार समाधानों का प्रस्तुतिकरण किया।  के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और रचनात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने गायन, वन मिनट शो और रॉक बैंड सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। तकनीकी गतिविधियों के साथ इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने प्रतिभागियों को अपनी अन्य प्रतिभाओं को प्रस्तुत करने का अवसर भी प्रदान किया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न प्रतिभागी टीमों ने नवाचार एवं तकनीक से जुड़े अपने प्रोजेक्ट और समाधानों की प्रस्तुति दी। विशेषज्ञों की उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का महत्व हेकाथॉन के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. पुण्य श्लोक द्विवेदी, अध्यक्ष आईआईओ, सहायक प्राध्यापक एवं रणनीतिक प्रबंधन के प्रोफेसर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सचिन साबू, संस्थापक कम्प्यूट्रॉनिक्स एवं फैबएचआर तथा बिनोद कुमार, संस्थापक एवं मुख्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता अधिकारी, आर्किटेक्ट्स डॉट एआई उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिरीन खान, एजेंटिक एआई सॉल्यूशन आर्किटेक्ट, सयान करमाकर, माइक्रोसॉफ्ट में प्रशिक्षु एवं मार्गदर्शक तथा विनम्र हेतवाल, उत्पाद निर्माता, एआई-एमएल एवं डिजाइन विशेषज्ञ तथा गूगल (जेमिनी) एंबेसडर भी मौजूद रहे। उत्कृष्ट टीमों को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि समापन समारोह में प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा विकसित नवाचारी समाधानों का प्रस्तुतिकरण किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को विक्रांत महाविद्यालय महू की ओर से कुल 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली यूनाइटेड कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की टीम को 80 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। द्वितीय स्थान पर रही आर.एम.के. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई की टीम को 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, इंदौर की टीम को 30 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 10 अन्य टीमों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रत्येक टीम को 3 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को मिला नवाचार का मंच समारोह में विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच, समस्या-समाधान क्षमता और टीम भावना की सराहना की गई। इनोविक इंटरनेशनल हेकाथॉन 6.0 के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक चुनौतियों पर कार्य करने, नई तकनीकों का प्रयोग करने और अपने विचारों को व्यावहारिक समाधानों में विकसित करने का अवसर मिला। 24 घंटे तक चले इस आयोजन ने विद्यार्थियों को नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ टीमवर्क, समय प्रबंधन और समाधान आधारित सोच का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हुआ।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp