Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पवई में धूमधाम से मनाई गई भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती, भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर पुष्पराज सिंह

पवई। विश्वकर्मा विकास परिषद, ब्लॉक इकाई पवई, जिला पन्ना के तत्वावधान में 17 सितंबर को भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम मेडिकल स्टोर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा करही तिराहा, मिलौनीगंज, बस स्टैंड, झंडा बाजार एवं कन्या शाला मार्ग से होते हुए मां कलेही मंदिर परिसर पहुंची। मां कलेही मंदिर प्रांगण में विधि-विधानपूर्वक भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापना, पूजन, हवन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।समारोह के दौरान वृंदावन से पधारी प्रदीप जी नृत्य मंडली द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समाजजनों का ध्यान आकर्षित किया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह का वातावरण बना रहा।समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की रही सहभागिता समारोह में विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठ सदस्यों एवं समाजसेवियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में अध्यक्ष देशराज विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष मुन्ना विश्वकर्मा, प्रभु दयाल विश्वकर्मा, पूर्व अध्यक्ष निर्भय प्रसाद विश्वकर्मा सहित समाज के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर बृजेश कुमार विश्वकर्मा (श्री राम मेडिकल स्टोर), कुंज बिहारी विश्वकर्मा, प्रभु विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, नीलेश विश्वकर्मा, नरेश विश्वकर्मा, परसोत्तम विश्वकर्मा, रामकिशन विश्वकर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, हरिओम विश्वकर्मा, नत्थू लाल विश्वकर्मा, आरती विश्वकर्मा, नीलू विश्वकर्मा, निर्देश विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, बेटू विश्वकर्मा, धीरेंद्र विश्वकर्मा, सोनेलाल विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा एवं प्रहलाद विश्वकर्मा सहित पवई ब्लॉक के बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु एवं मातृशक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समाज के सभी सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। दो दिवसीय समारोह का समापन 18 सितंबर को सुबह 10 बजे मां कलेही प्रांगण से भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के साथ किया जाएगा।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp