Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हटा सिविल अस्पताल में उपजेल अधीक्षक ने स्टाफ के साथ किया रक्तदान, दिया ‘सेवा ही संकल्प’ का संदेश

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर : रमजान खान

दमोह/हटा। मानव सेवा और सामाजिक सहभागिता की दिशा में पहल करते हुए हटा उपजेल अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने सिविल अस्पताल हटा में आयोजित रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर उपजेल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे और रक्तदान में सहभागिता की।रक्तदान के बाद उपजेल अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने कहा कि “सेवा ही संकल्प” के ध्येय वाक्य को जीवन में अपनाना ही सच्ची मानव सेवा है। दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त की उपलब्धता मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने समाज के अन्य वर्गों एवं युवाओं से भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। हटा सिविल अस्पताल की मेडिकल टीम ने उपजेल अधीक्षक एवं उनके स्टाफ की इस पहल की सराहना की। चिकित्सकों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ऐसी सामाजिक सहभागिता से आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है और अधिक लोग इस जनसेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित होते हैं। शिविर के दौरान अस्पताल स्टाफ द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्था के साथ रक्तदान संपन्न कराया गया। इस अवसर पर सिविल अस्पताल के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं उपजेल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp