Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में मूलभूत सुविधाओं को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर : मनीष पटैय्या

भैंसदेही। वीर गज्जन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में विद्यार्थियों को बेहतर स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष निखिल सोनी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाविद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की मांग रखी गई। ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय के वाटर फिल्टर की सफाई कराकर उसे नियमित रूप से सुचारु रखने की आवश्यकता है, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही महाविद्यालय के सभी टॉयलेट में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। गर्ल्स टॉयलेट में पर्याप्त संख्या में डस्टबिन उपलब्ध कराने और उनकी नियमित सफाई की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया गया। इसके अलावा महाविद्यालय की पानी की टंकी की सफाई एवं आवश्यकतानुसार सैनिटाइजेशन कराने की मांग रखी गई। ज्ञापन में महाविद्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई, खरपतवार की व्यवस्थित सफाई तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता पर भी ध्यान आकर्षित किया गया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का आग्रह किया। ज्ञापन की प्रतिलिपि उच्च शिक्षा मंत्री, मध्यप्रदेश शासन को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष निखिल सोनी, कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष मोहित राठौर, छात्र नेता अश्विन धुर्वे, अभिषेक, पवन, सूरज, गौरव, सागर सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp