Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्या आश्रम बिरमावल में बेहतर शिक्षा और सुविधाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा कलेक्टर श्री कटेसरिया ने कन्या आश्रम एवं सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षण

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर संतोष केरावत,

रतलाम, 18 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने शुक्रवार को कन्या आश्रम बिरमावल एवं सांदीपनि विद्यालय बिरमावल का निरीक्षण किया। कन्या आश्रम में कक्षा पहली से पांचवीं तक की छात्राएं निवास करते हुए शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं के लिए उपलब्ध शैक्षणिक, आवासीय एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं की सराहना की। कलेक्टर श्री कटेसरिया ने कहा कि कन्या आश्रम में छोटी कक्षाओं की छात्राओं की देखभाल के साथ उन्हें शिक्षा का अच्छा वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना सराहनीय कार्य है। उन्होंने आश्रम में विद्यार्थियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को महत्वपूर्ण बताया। कलेक्टर ने छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके पलंग पर बैठकर बातचीत की। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, रहन-सहन और आश्रम के वातावरण के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने बताया कि आश्रम में उन्हें अच्छा वातावरण मिलता है और वे यहां मिल-जुलकर रहती हैं।छात्राओं के हाथों में लगी मेहंदी को देखकर कलेक्टर ने इसके बारे में भी जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि आश्रम में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रेखा आंटी उन्हें मेहंदी लाकर देती हैं और वे आपस में मेहंदी लगाती हैं।कलेक्टर ने भोजन व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ आश्रम के कक्षों का भी अवलोकन किया। उन्होंने पलंग, बेडशीट, बिस्तर, साफ-सफाई सहित उपलब्ध सुविधाओं को देखा। आश्रम में सैलाना, बाजना और रावटी क्षेत्र के बच्चे निवासरत हैं। छात्राओं ने बताया कि उनके माता-पिता लगभग दो माह में एक बार उनसे मिलने आते हैं। सांदीपनि विद्यालय के नए भवन में जल्द शुरू होंगी कक्षाएं कलेक्टर श्री कटेसरिया ने सांदीपनि विद्यालय बिरमावल के नवनिर्मित भवन का भी अवलोकन किया। उन्होंने भवन की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को शीघ्र नए भवन में स्थानांतरित कर वहां कक्षाएं संचालित की जाएं। कलेक्टर ने कहा कि जिले में जहां पुराने भवनों के स्थान पर नए एवं सुविधायुक्त विद्यालय भवन उपलब्ध हैं, वहां उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध भवनों में अन्य विद्यालयों की कक्षाएं भी संचालित की जा सकती हैं, जिससे शासकीय संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय के क्लासरूम, मीटिंग हॉल, लैब रूम सहित विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना से सरदारपुर के सिंचाई तालाबों में पानी उपलब्ध कराने की मांग रबी फसल से पहले 66 ग्रामों में सिंचाई योजना के कार्य पूरे करने को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp