
रिपोर्टर अनूप तिवारी
खरगोन। श्री रेवा गुर्जर बाल निकेतन महाविद्यालय, सनावद में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के तहत राष्ट्रीय संकल्प समारोह, शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. कमलेश चौधरी एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिरला ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा और सहभागिता विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। प्राचार्य डॉ. अनुराग गीते ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशे के दुष्परिणामों पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ ली तथा हस्ताक्षर अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस अधिकारी अमित बड़ेकर ने किया।









