Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रीदेवी संकुल की वार्षिक आमसभा एवं महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित महिला समूहों के कार्यों की समीक्षा के साथ 126 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – चंद्रशेखर धाकड़

इंदौर। 22 सितंबर 2026 को ग्राम माचल में आजीविका मिशन, जनपद पंचायत देपालपुर के अंतर्गत संचालित श्रीदेवी संकुल की वार्षिक आमसभा का आयोजन राजपूत समाज सामुदायिक भवन में किया गया। कार्यक्रम में संकुल से जुड़े 26 ग्राम संगठनों एवं 287 स्वयं सहायता समूहों के कार्यों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। आमसभा में संकुल की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। महिला समूहों की ओर से कुल 1 करोड़ 44 लाख रुपये के वित्तीय लेन-देन का विवरण साझा किया गया। साथ ही समूहों के बेहतर संचालन और आगामी गतिविधियों को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान इंदौर केयर ट्रस्ट के सहयोग से महिला समूह सदस्यों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में 126 महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। इंदौर कैंसर केयर ट्रस्ट की मोना मैडम ने महिलाओं को स्तन कैंसर से संबंधित स्वास्थ्य जागरूकता एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत माचल की उपसरपंच उमा मोबिया रहीं। जिला अधिकारियों रेणुका भार्गव एवं प्रियंका राठौर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। रेणुका भार्गव ने स्वयं सहायता समूहों के बेहतर संचालन के संबंध में मार्गदर्शन दिया, जबकि प्रियंका राठौर ने वित्तीय लेन-देन को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। आजीविका मिशन जनपद पंचायत देपालपुर से बबली चौहान, सहायक विकासखंड प्रबंधक राजाराम अवास्या एवं विकासखंड प्रबंधक मनोज धीमान सहित बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। विकासखंड प्रबंधक द्वारा मिशन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देने के साथ संकुल की आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन संकुल नोडल एवं सहायक विकासखंड प्रबंधक ललिता चौहान ने किया। अंत में संकुल अध्यक्ष रेखा राठौर ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं उपस्थित महिला सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp