Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए विद्यार्थी नेताओं ने ग्रहण की शपथ

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – भव्य जैन

झाबुआ। केशव इंटरनेशनल स्कूल में इन्वेस्टीचर सेरेमनी का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थी परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं काउंसिल सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर विद्यालय की जिम्मेदारियों को निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ निर्वाचन विद्यालय में विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों का चयन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। विभिन्न पदों के लिए विद्यार्थियों ने मतदान में सहभागिता की, जिसके बाद परिषद के पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। शक्ति जैन को विद्यालय का प्रेसिडेंट तथा हिमांशु देवड़ा को वाइस प्रेसिडेंट चुना गया। इसके साथ ही अन्य निर्वाचित काउंसिल सदस्यों ने भी अपने-अपने पद की शपथ ग्रहण की। विद्यार्थियों को नेतृत्व के लिए किया प्रेरित कार्यक्रम का संचालन पूजा सोनी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी क्षमताओं को पहचानकर उनका सकारात्मक दिशा में उपयोग करना चाहिए और निरंतर सीखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। विद्यालय की प्राचार्य शालू जैन ने नवनिर्वाचित काउंसिल सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व का उद्देश्य उदाहरण प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि बैज केवल पद की पहचान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और जवाबदेही का प्रतीक हैं।विद्यालय के उपप्राचार्य श्री जितेंद्र खतेड़िया ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल नेतृत्व कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल और सहभागिता की सराहना की।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp