Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भाषण, चित्रकला, निबंध एवं नाटक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – वीरेन्द्र धाकड़

छिंदवाड़ा। पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कैलाश नगर, छिंदवाड़ा में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत गत दिवस संकुल स्तरीय भाषण, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता एवं नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। छात्राओं ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा मंचासीन अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा मिश्रा ने की। समारोह में श्री अंकुर शुक्ला, श्री नीरज भारद्वाज एवं श्री तरुण कंदरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में संकुल के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों एवं प्राचार्या द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को दिया प्रेरक संदेश मुख्य अतिथि श्री अंकुर शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण एवं सकारात्मक संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। अतिथि श्री नीरज भारद्वाज ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं प्राचार्या श्रीमती मनीषा मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा निरंतर प्रयास के साथ सफलता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों का किया सम्मान कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन श्रीमती बबीता सोनी ने किया। समापन अवसर पर प्राचार्या एवं विद्यालय परिवार द्वारा उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया गया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संकुल के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp