Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बैगा ग्राम ठाड़पथरा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – बी.एल. पटेल,

डिंडोरी। सेवा संकल्प अभियान एवं मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला डिंडोरी द्वारा बैगा बाहुल्य ग्रामों में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड करंजिया के ग्राम ठाड़पथरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं, किशोरियों, अभिभावकों एवं समुदाय के सदस्यों को बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने, बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करने तथा उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बाल विवाह की रोकथाम तथा बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को समान अवसर उपलब्ध कराने और उनकी शिक्षा को निरंतर जारी रखने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। विभागीय अधिकारियों एवं मैदानी कार्यकर्ताओं ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल अधिकार, शिक्षा के महत्व तथा शासन द्वारा संचालित बालिका हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर डिंडोरी के कर्मचारियों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा परिवार के साथ-साथ पूरे समाज की जिम्मेदारी है। जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बैगा ग्रामों में समुदाय की सहभागिता बढ़ाने तथा बालिकाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसर वाला वातावरण तैयार करने पर जोर दिया गया।X

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp