
रिपोर्टर – सतीश सिंह
मिर्जापुर। शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने चुनार विधानसभा क्षेत्र के सीखड़ के मगरहां और नरायनपुर में बैठक आयोजित कर चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। बुधवार को आयोजित सेक्टर, जोन एवं बूथ प्रभारियों की संयुक्त बैठक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से संपर्क करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया।अशोक यादव ने शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी सिंह यादव एवं स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिंहा के समर्थन में कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इससे पूर्व सीखड़, चुनार और जमुई में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता चुनार विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, राजेश भारती, रामराज पटेल, अभय यादव, डॉ. सुनील सिंह पटेल, सुभाष पटेल, गिरधारी पटेल, परवीन बानो, वंदना पटेल, जैन कुशवाहा, सूर्यकांत सिंह, महिपाल सिंह, शोले बियार, दिनेश यादव, विजय सिंह पटेल, श्याम सिंह यादव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, शिवपूजन यादव, लवकुश यादव, राजेन्द्र यादव, वंदना गुप्ता, श्यामसुंदर सोनकर, पियूष यादव, कान्धा यादव, नसीम खान, हीरा पटेल, मंजीत यादव, कल्लू खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।









