
रिपोर्टर पप्पू सोलंकी
मंदसौर। जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में संपत्ति संबंधी मामलों में प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपलियामंडी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी सहित कुल 4 लाख 62 हजार 150 रुपए की सामग्री तथा एक बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल, कीमत करीब 1 लाख रुपए, बरामद की है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ पिन्टु कुमार बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने के नेतृत्व में की गई। बालागुढ़ा और उमरिया के मामलों में मिली सफलता पुलिस के अनुसार 27 सितंबर 2026 को ग्राम बालागुढ़ा निवासी संदीप प्रजापत ने अपने मकान से सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी ले जाने की सूचना दी थी। इस पर थाना पिपलियामंडी में अपराध क्रमांक 291/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी प्रकार ग्राम उमरिया निवासी पन्नालाल मालवीय की सूचना पर अपराध क्रमांक 292/26 दर्ज किया गया। दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर साइबर सेल मंदसौर से तकनीकी सहयोग लिया गया। सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी जांच के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मिथुन बाबु उर्फ अलताफ, उम्र 38 वर्ष, निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ तथा इजराईल उर्फ कालू मोहम्मद, उम्र 40 वर्ष, निवासी पीतलवाड़ी कला, थाना छोटी सादड़ी, जिला प्रतापगढ़, राजस्थान को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ एवं आरोपियों की निशानदेही पर बालागुढ़ा मामले में 2 लाख 50 हजार 130 रुपए तथा उमरिया मामले में 2 लाख 12 हजार 20 रुपए के सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी बरामद की गई। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। विभिन्न जिलों के मामलों से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी पुलिस द्वारा ICJS पोर्टल पर आरोपियों के पूर्व रिकॉर्ड की जानकारी भी प्राप्त की गई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से मध्यप्रदेश के मंदसौर एवं नीमच तथा राजस्थान के चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भीलवाड़ा और प्रतापगढ़ क्षेत्र के विभिन्न मामलों के संबंध में जानकारी सामने आई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिन के समय मोटरसाइकिल से ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर ऐसे मकानों की पहचान करते थे, जहां उस समय लोग मौजूद नहीं होते थे। इसके बाद दोनों अलग-अलग भूमिका में रहकर घटना को अंजाम देते थे। पुलिस द्वारा इस संबंध में आगे भी जांच की जा रही है। 5 लाख 62 हजार 150 रुपए की सामग्री जब्त पुलिस ने दोनों मामलों में सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी सहित कुल 4,62,150 रुपए की सामग्री तथा 1 लाख रुपए कीमत की बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है। इस प्रकार कुल 5,62,150 रुपए की सामग्री जब्त की गई। पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने, उपनिरीक्षक रितेश डामोर, उपनिरीक्षक जया भारद्वाज, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र धनगर, प्रधान आरक्षक विजय परमार, आरक्षक नेमाराम जाट, नागेश्वर पाटीदार, रिकु सिंह, पवन पाटीदार, जुगल किशोर, नरेन्द्र जोशी, राहुल पाटीदार सहित थाना पिपलियामंडी की टीम की भूमिका रही। इसके अलावा जिला नीमच के प्रधान आरक्षक देवीलाल डीगा, थाना साइबर चित्तौड़गढ़ के सहायक उपनिरीक्षक रामावतार मीणा तथा थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा के आरक्षक ज्ञानप्रकाश का भी सहयोग रहा।









