Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लटेरी में कुशवाहा समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान लव-कुश जयंती भव्य झांकियों के साथ निकला विशाल चल समारोह, जगह-जगह हुआ आत्मीय स्वागत

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – नीरज सेन

लटेरी। कुशवाहा समाज द्वारा भगवान लव-कुश जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान लव-कुश जी की आकर्षक झांकियों के साथ विशाल चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पावन अवसर पर राष्ट्रीय सर्व सेन समाज संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज सेन के मार्गदर्शन में संगठन के कार्यकर्ताओं ने भगवान लव-कुश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद चल समारोह में शामिल श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा एवं जलपान के माध्यम से आत्मीय स्वागत किया गया। आकर्षण का केंद्र रहीं भव्य झांकियां चल समारोह में भगवान लव-कुश जी का रथ एवं विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। लटेरी नगर में जगह-जगह समाजजनों एवं नागरिकों द्वारा झांकियों का स्वागत किया गया। समारोह के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। उत्साह के साथ शामिल हुए समाजजन चल समारोह के दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर उत्साहपूर्वक नृत्य करते नजर आए। पूरे नगर में धार्मिक एवं उत्सवी वातावरण देखने को मिला। समाज के लोगों ने भगवान लव-कुश जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए समारोह में सहभागिता की। पुष्प वर्षा कर किया स्वागत राष्ट्रीय सर्व सेन समाज संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान लव-कुश जी के रथ एवं चल समारोह में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नीरज सेन लटेरी, विदिशा नितेश सेन, अशोक सेन, हल्के सेन, नीरज सेन, कान्हा सेन, रामबाबू सेन, रामनारायण सेन, तहसील मीडिया प्रभारी कान्हा सेन सहित संगठन के सभी कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp