Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गुरु वह है, जो पाप पर पर्दा डालकर हरि से मिला दे : पं. अर्जुन गौतम श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन अहिल्या उद्धार, अजामिल प्रसंग और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – संजय चौधरी

सांवेर। अजनोद रोड स्थित पुल के पास भीलट देव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास पं. अर्जुन गौतम ने गुरु की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्चा गुरु वही होता है, जो शिष्य को जीवन के सही मार्ग पर ले जाकर भगवान हरि की भक्ति से जोड़ता है।

Advertisement Box

कथा के दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और महर्षि विश्वामित्र से जुड़े अहिल्या उद्धार प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास ने बताया कि भगवान श्रीराम के चरणों की रज से अहिल्या का उद्धार हुआ और उन्हें भगवान के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने गुरु, भक्ति और प्रभु कृपा के महत्व को समझाया।

अनेक प्रसंगों का हुआ भावपूर्ण वर्णन

कथा के दौरान अजामिल प्रसंग, प्रहलाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, मत्स्य अवतार एवं भगवान श्रीराम जन्म सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया गया।

वहीं कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ उत्सव में सहभागिता की। पूरा कथा पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।

सात दिवसीय कथा का आयोजन

आयोजन की जानकारी देते हुए हरीश बलवानी ने बताया कि पितृपक्ष के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन जयपालदास गेही परिवार, बद्रीलाल नरवरिया परिवार एवं तेजकरण राठौर परिवार द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित हो रही है।

कथा विश्राम एवं आरती से पूर्व व्यासपीठ का पूजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व सीएमओ एवं नगर पटेल नागेंद्र राय कानूनगो, पवन डाबी, सिंधी पंचायत अध्यक्ष रामचंद्र सीतलानी, दिलीप पंजाबी, राजेंद्र दुबे, गणेश मंदिर के पुजारी गोपाल तिवारी, संजय गुप्ता, लक्की यादव, नरसिंह, दयानंद, किशोर उपाध्याय, कांकरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आज होगा छप्पन भोग एवं गोवर्धन पूजन

गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही गोवर्धन पूजन का आयोजन भी किया जाएगा।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp