
रिपोर्ट – बी.एस. वर्मा
आष्टा। नगर के प्रसिद्ध विजयादशमी एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ हो गया है। भव्य आयोजन के लिए नए दशहरा मैदान पर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन सम्पन्न किया गया। आष्टा का विजयादशमी पर्व अपनी भव्यता और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए पूरे अंचल में विशेष पहचान रखता है।
भूमि पूजन कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रायसिंह हेमकुंवर मेवाड़ा एवं हिन्दूत्सव समिति अध्यक्ष नारायणसिंह मुकाती विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
दशहरा उत्सव समिति के युवा अध्यक्ष मोहित सोनी की उपस्थिति में नगर पुरोहित डॉ. दीपेश पाठक ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से भूमि पूजन सम्पन्न कराया।
विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मानसभवन समिति अध्यक्ष सत्यनारायण कामरिया, वरिष्ठ पत्रकार एवं इतिहासकार सुधीर पाठक, संरक्षक एडवोकेट नगीनचंद्र जैन, एडवोकेट बी.एस. वर्मा, सकल समाज अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाहा, पार्षद विशाल चौरसिया, पार्षद तेजसिंह राठौर, श्रीमती तारा कटारिया, सुभाष नामदेव, पूर्व नपा उपाध्यक्ष धनरूपमल जैन, एल्डरमैन अवनीश पिपलोदिया, शीतला माता मंदिर समिति अध्यक्ष दिनेश सोनी, राम मंदिर समिति अध्यक्ष गोविन्द सोनी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव गुप्ता, एडवोकेट पल्लव जैन, मनोज मयूरी, देवकरण पहलवान, सर्वेश पंड्या, समाजसेवी मनोज सोनी काका, द्वारकाप्रसाद सोनी राजहंस, प्रेमनारायण जायसवाल सहित युवा संगठनों एवं दशहरा समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के साथ ही दशहरा महोत्सव की तैयारियों को गति मिल गई है। आयोजन समिति द्वारा इस वर्ष भी विजयादशमी पर्व को भव्य एवं आकर्षक रूप में मनाने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। आष्टा का दशहरा महोत्सव इस वर्ष भी पूरे अंचल के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है।









