Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वंशी व सिद्धि ने पूर्ण की 30 व 31 उपवास की तपस्या, श्रद्धालुओं ने की तप की अनुमोदना

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – विशाल बागमार

करही। नगर में वर्षावास के लिए विराजित पूज्य गुरुदेव प्रदीप मुनिजी महाराज साहब एवं पीयूष मुनिजी महाराज साहब की सद्प्रेरणा से दो बालिकाओं ने दीर्घ तपस्या पूर्ण कर धार्मिक साधना का संदेश दिया। वंशी डाकोलिया ने 30 उपवास तथा सिद्धि छाजेड़ ने 31 उपवास की मासक्षमण तपस्या पूर्ण की। दोनों बहनों ने यह तपस्या केवल गर्म जल के आधार पर पूर्ण की।

Advertisement Box

अवसर पर पूज्य गुरुदेव प्रदीप मुनिजी महाराज साहब ने तप की महिमा बताते हुए कहा कि तपस्या से पूर्व के अशुभ कर्मों का क्षय होता है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। आगम एवं शास्त्रों में भी अनेक भव्य आत्माओं द्वारा दीर्घ तपस्या के माध्यम से मोक्ष प्राप्त करने का उल्लेख मिलता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन बड़े पुण्य के उदय से प्राप्त हुआ है, इसलिए इसे सार्थक बनाने के लिए जीवन में अहिंसा, संयम और तप को अपनाना चाहिए।

नगर में तपस्या का बना वातावरण

पूज्य गुरुदेव की सद्प्रेरणा से करही नगर में लगातार विभिन्न तपस्याएं संपन्न हो रही हैं। इससे पूर्व निर्मला नाहर ने 36 उपवास तथा नितिन नाहर ने 30 उपवास की दीर्घ तपस्या पूर्ण की। इसके अलावा करीब 50 अठाई तप, तीन सिद्धि तप, 12 उपवास, 11 उपवास सहित अनेक तपस्याएं भी पूर्ण हो चुकी हैं।

विभिन्न नगरों से पहुंचे श्रद्धालु

वंशी डाकोलिया के 30 उपवास पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डेढ़ पोरसी के पालने का आयोजन किया गया। इसमें इंदौर, पारा, मेघनगर, रतलाम, आष्टा, जावरा, तराना सहित निमाड़ क्षेत्र के विभिन्न नगरों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और तपस्वियों की अनुमोदना की।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का वातावरण रहा। तपस्वियों की साधना को धर्मप्रेमियों ने प्रेरणादायी बताते हुए उनके तप की अनुमोदना की।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp