Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मप्र राज्य कर्मचारी संघ का स्थापना दिवस समारोह संपन्न, कर्मचारी हितों और लोकसेवा के संकल्प को किया साकार

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – अमित गुप्ता

कुरवाई। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर कुरवाई विकासखंड में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुरवाई, पठारी और सिरोंज क्षेत्र से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

Advertisement Box

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से संगठनात्मक एकता के साथ जनहित और लोकसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रश्मिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन सभी लोकसेवकों को साथ लेकर आगे बढ़ेगा। उन्होंने आपसी समन्वय और सहयोग के माध्यम से कर्मचारी हितों को मजबूत करने की बात कही। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनिल भार्गव ने कहा कि लोकसेवा में देशहित, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करना प्रत्येक कर्मचारी का दायित्व है।

समारोह का शुभारंभ शंभू दयाल एवं सुनील सूर्यवंशी द्वारा प्रस्तुत संघ गीत से हुआ। इसके बाद जगदीश श्रीवास्तव ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री निलेश तिवारी, कुरवाई ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार दीक्षित, पठारी ब्लॉक अध्यक्ष निरंजन सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुनील सूर्यवंशी, सिरोंज से ललित चौरसिया एवं अश्विन श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और सफल आयोजन में कुरवाई एवं पठारी के कार्यकारी अध्यक्ष नारायण प्रसाद शर्मा और संदीप यादव की सक्रिय भूमिका रही। अंत में कुरवाई तहसील अध्यक्ष जसवंत सिंह राजपूत ने सभी अतिथियों एवं कर्मचारी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में संगठनात्मक एकता, कर्मचारी कल्याण, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश प्रमुखता से सामने आया।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp