Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मद्य निषेध सप्ताह के समापन समारोह में युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प, ‘सेवा संकल्प शिविर’ में 144 सहायक उपकरण एवं 8 यूडीआईडी कार्ड वितरित

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – ब्रजेश कुशवाह

शिवपुरी, 08 अक्टूबर 2026। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग शिवपुरी द्वारा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार मद्य निषेध सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता के लिए जागरूक करना रहा। समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं एवं नागरिकों ने सहभागिता की।

Advertisement Box

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं आमजनों को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने स्वस्थ जीवनशैली, परिवार की खुशहाली और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए नशामुक्त वातावरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

‘सेवा संकल्प शिविर’ में 144 सहायक उपकरण वितरित इसी क्रम में ‘सेवा संकल्प शिविर’ एवं ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप 144 सहायक उपकरण प्रदान किए गए। साथ ही 8 दिव्यांग हितग्राहियों को यूडीआईडी कार्ड वितरित किए गए। इन सुविधाओं से दिव्यांगजनों को दैनिक गतिविधियों में सुविधा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में पहल

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित यह शिविर दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री शशांक विरही ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं, सहायक उपकरण एवं अन्य सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp