Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मंडलेश्वर में सजा मां वैष्णो देवी का दरबार, कटरा धाम से लाई गई अखंड ज्योत की स्थापना

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – लखन ठाकुर

मंडलेश्वर। पावन नवरात्रि के अवसर पर मंडलेश्वर में भक्ति और आस्था का विशेष आयोजन किया जा रहा है। मंडन मिश्र की नगरी मंडलेश्वर में श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित पहाड़ी पर मां वैष्णो देवी की गुफा का निर्माण किया गया है। रविवार को गुफा में मां वैष्णो देवी की प्रतिमा स्थापित की गई। साथ ही जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित मां वैष्णो देवी धाम से लगभग 1500 किलोमीटर की यात्रा कर लाई गई पवित्र अखंड ज्योत की भी विधि-विधान से स्थापना की गई।

Advertisement Box

ओंकार सेवा मिशन ट्रस्ट के अध्यक्ष नितिन पाटीदार ने बताया कि मां वैष्णो देवी की अखंड ज्योत लाने के लिए 5 अक्टूबर को चार भक्तों का दल कटरा रवाना हुआ था। इसमें समाजसेवी मनोज शर्मा, विपिन पाटीदार, निर्मल पाटीदार और नलखेड़ा के पंडित जितेंद्र जी महाराज शामिल थे।

शनिवार सुबह अखंड ज्योत मंडलेश्वर के उत्सव गार्डन पहुंची। यहां से ढोल-ताशों और हरे रामा हरे कृष्ण के भजनों के साथ ज्योत को श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर तक लाया गया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पूजन-अर्चन कर ज्योत का स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

विधायक राजकुमार मेव ने किया अखंड ज्योत का पूजन अखंड ज्योत के आगमन पर महाराजा होटल के पास महेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार मेव ने पूजन कर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सतीशचंद्र मोयदे, विक्की पाटीदार, ललित पाटीदार, गोलू पाटीदार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रविवार को नवरात्रि के पावन अवसर पर मां वैष्णो देवी की प्रतिमा और अखंड ज्योत की स्थापना के साथ श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

12 से 18 अक्टूबर तक होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन ओंकार सेवा मिशन ट्रस्ट के अध्यक्ष नितिन पाटीदार ने बताया कि मंदिर परिसर में 12 से 18 अक्टूबर तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार है—

– 12 अक्टूबर: सुंदरकांड, बालीपुर।

– 13 अक्टूबर: राम दरबार नाट्य प्रस्तुति तथा भगवान जगन्नाथ और मां गंगा से संबंधित प्रस्तुतियां।

– 14 अक्टूबर: मां के तीन स्वरूपों, शुंभ-निशुंभ वध, मां काली और मां शेरावाली से संबंधित धार्मिक कार्यक्रम।

– 15 अक्टूबर: भावना केवट और लेपा की भजन संध्या।

– 16 अक्टूबर: आकर्षक झांकियों के साथ फूलों की होली।

– 17 अक्टूबर: बड़वाह की रोलर्स डांस क्रू की प्रस्तुति।

– 18 अक्टूबर: माहिष्मति लोक संस्थान कला केंद्र, मंडलेश्वर के कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियां और गरबा प्रस्तुति।

19 अक्टूबर को होगा महाप्रसादी भंडारा नवरात्रि महोत्सव के समापन अवसर पर 19 अक्टूबर, सोमवार को नवमी के दिन विशाल महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ओंकार सेवा मिशन ट्रस्ट ने समस्त श्रद्धालुओं से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने, धार्मिक आयोजनों में सहभागिता निभाने और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

नवरात्रि के इस आयोजन से मंडलेश्वर में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्सव का विशेष माहौल बना हुआ है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

निवारदी में 10 गांवों की बेटियों ने लिया भाग, बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण पर हुई चर्चा जीवन कौशल, भाषा और गणितीय दक्षता पर विशेषज्ञों ने दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण, बालिकाओं के विकास में पंचायत की भूमिका पर जोर

WhatsApp