Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

औरासी में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – दिलीप माहेश्वरी

औरासी। अल्ट्राटेक रावन सीमेंट के सीएसआर विभाग एवं ग्राम पंचायत औरासी के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीणों और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक शाला के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रेरक संदेश दिया।

Advertisement Box

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने अभिनय, संवाद और प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार की खुशहाली और सामाजिक वातावरण को प्रभावित करती है। उन्होंने ग्रामीणों एवं युवाओं से नशे से दूरी बनाए रखने तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित ग्रामीणों को नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

बच्चों की प्रस्तुति की सराहना कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती नीमा लिलेन्द्र साहू ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता फैलाने में बच्चों की सहभागिता सराहनीय है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया संदेश समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, पंचगण, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष बीरसिंग निषाद, ग्रामवासी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सीएसआर टीम की रही सक्रिय सहभागिता अल्ट्राटेक रावन सीमेंट संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा समय-समय पर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन पहलों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और सकारात्मक बदलाव को प्रोत्साहित करना है

कार्यक्रम को सफल बनाने में अल्ट्राटेक रावन सीमेंट की सीएसआर हेड निरुपा श्रीवास्तव, अधिकारी ज्योत्सना पति एवं रंजय पाण्डेय सहित टीम के सदस्य सुरेंद्र यादव, ताराचंद वर्मा, सुनीता निषाद और गुमान साहू का सहयोग रहा।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

बैरसिया में भोपाल-सीहोर के स्काउट-गाइड का संयुक्त शिविर संपन्न, ग्रैंड कैंपफायर में दिखा उत्साह सचिव डॉ. धीरेंद्र कुमार मिश्रा और राज्य संगठन आयुक्त गजराज सिंह ने किया शिविर का अवलोकन, सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के मूल्यों को अपनाने की दी प्रेरणा

खेलो इंडिया सेंटर राजगढ़ के खिलाड़ियों ने जूडो में लहराया परचम, 6 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक जीते कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गड़पाले ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह

WhatsApp