Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सपा नेता गोल्डी भैया को मिल रहा ग्रामीणों का स्नेह और समर्थन, गांव-गांव पहुंचकर लोगों से कर रहे संवाद ग्रामीणों ने साफा बांधकर किया भव्य स्वागत, सुख-दुख में सहभागिता निभाकर बनाई आत्मीय पहचान

Author Image
Written by
Bureau Report

 

रिपोर्टर: सुरेश कुमार गौड़

Advertisement Box

गोवर्धन। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महेश चंद्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया क्षेत्र में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें विभिन्न गांवों में लोगों का स्नेह, सम्मान और समर्थन मिल रहा है। ग्रामीणों ने साफा बांधकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान गोल्डी भैया जुल्हैंदी, नगला खारी, महमदपुर, मगोर्रा और पुरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उनके परिजनों के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही परिवारों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

इसके बाद गोल्डी भैया ऊंचा गांव में आयोजित मां भगवती के जागरण में शामिल हुए। उन्होंने मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से साफा बांधकर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों से उनकी मुलाकात हुई और लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

गोल्डी भैया के इस दौरे में सामाजिक सहभागिता, आपसी भाईचारे और जनसंपर्क को विशेष महत्व दिया गया। शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाने के माध्यम से उन्होंने ग्रामीणों के साथ आत्मीय संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया।

गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में जारी इस जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों का स्वागत और सहभागिता चर्चा का विषय रही। गोल्डी भैया ने लोगों से मिलकर उनकी भावनाओं को समझने तथा क्षेत्रवासियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

विधायक श्याम बरडे ने किया ₹3.88 करोड़ की चिखल्दा-दिवडिया बैराज योजना का भूमिपूजन 224 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, किसानों के खेतों तक नर्मदा का पानी पहुंचाना सरकार का संकल्प : विधायक श्याम बरडे

WhatsApp