
रिपोर्टर सतीश सिंह
जिगना। क्षेत्र के बिहसड़ा खुर्द गांव में शुक्रवार को पंचायत भवन में ‘गांव की समस्या, गांव में समाधान’ चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रशासक शारदा देवी और सेक्रेटरी दिलीप कुमार की देखरेख में चौपाल संपन्न हुई। इस दौरान पंचायत सहायक नीलम देवी ने ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को सूचीबद्ध किया।
चौपाल में मुंशी अली ने मुस्लिम बस्ती में पक्की नाली निर्माण कराने, धर्मेंद्र कुमार ने नई बस्ती में खड़ंजा लगवाने तथा दुर्गावती और बिटोला देवी ने व्यक्तिगत शौचालय उपलब्ध कराने की मांग रखी। सेक्रेटरी ने बताया कि आवास और व्यक्तिगत शौचालय के लिए पंचायत सहायक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
वहीं, दुगौली गांव में भी समाधान चौपाल का आयोजन किया गया। सेक्रेटरी अखिलेन्द्र राज की उपस्थिति में सुबह साढ़े नौ बजे चौपाल संपन्न हुई। इस दौरान ग्राम प्रशासक अंकिता पांडेय मौजूद रहीं। जानकारी के अनुसार, गांव के 31 पात्र लाभार्थियों के नाम आवास सूची में शामिल हैं।









