
रिपोर्टर शरीफ शालीमार
बुरहानपुर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित सहित संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री से की मांग बुरहानपुर। केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि को मंजूरी दिए जाने के बाद अब मध्यप्रदेश के कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनरों ने भी प्रदेश सरकार से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तथा एरियर की राशि प्रदान करने की मांग की है।कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि दीपावली के अवसर पर प्रदेश के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं पेंशनरों को भी केंद्र सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ते में वृद्धि और एरियर की राशि का लाभ प्रदान किया जाए। दीक्षित ने कहा कि दीपावली नजदीक है और यह समय कर्मचारियों के लिए आर्थिक राहत का है। ऐसे में प्रदेश सरकार को कर्मचारियों की भावनाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तथा एरियर भुगतान के संबंध में सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इसी तर्ज पर मध्यप्रदेश के लगभग 12.50 लाख कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनरों को भी महंगाई भत्ते में वृद्धि एवं एरियर की राशि का लाभ दिया जाना चाहिए, ताकि उन्हें त्योहार के समय आर्थिक राहत मिल सके।
संयुक्त मोर्चा ने भी किया मोर्चा के डॉ. अशफाक खान, धर्मेंद्र चौकसे, अनिल बाविस्कर, बृजेश राठौर, राजेश सालवे, राजेश पाटील, अताउल्लाह खान और कैलाश निगम ने भी मुख्यमंत्री से मांग की है कि केंद्र सरकार के निर्णय के अनुरूप प्रदेश के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं पेंशनरों को महंगाई भत्ते में वृद्धि और एरियर राशि का लाभ प्रदान किया जाए।
उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों को राहत देने के लिए शीघ्र निर्णय लिया जाए। साथ ही केंद्र सरकार की पहल के अनुरूप प्रदेश में भी महंगाई भत्ते और एरियर के भुगतान की व्यवस्था की जाए।
संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह करते हुए उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार दीपावली पर कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाएगी।









