
रिपोर्ट जितेंद्र तिवारी
पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री दिग्विजय सिंह जी के नेतृत्व में उज्जैन महाकाल से अयोध्या रामलला तक आयोजित हो रही *सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा* के 26 नवंबर को ओरछा धाम आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
इसी क्रम में आज रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक लेने के लिए *सागर संभाग से वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवलिंग निर्माण महारुद्रयज्ञ प्रभारी सुरेंद्र सुहाने जी एवं अभिषेक गौर* विशेष रूप से ओरछा पहुंचे।
बैठक में 26 नवंबर को होने वाले *असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ, वैदिक शिवार्चन, कन्या पूजन, कन्या भोजन एवं विशाल भंडारा प्रसादी* की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 26 नवंबर को प्रातः से 8 पार्थिव शिवलिंग निर्माण शुरू होगा, 11 बजे महा-अभिषेक होगा, उसके पश्चात कन्या पूजन व विशाल भंडारा और सायंकाल भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
सुरेंद्र सुहाने बोले – यह यात्रा सनातन के स्वाभिमान को जगाने का संकल्प है
शिवलिंग निर्माण महारुद्रयज्ञ के प्रभारी सुरेंद्र सुहाने जी ने कहा, “यह यात्रा केवल यात्रा नहीं, बल्कि सत्य, सनातन और स्वाभिमान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का महासंकल्प है। ओरछा का पड़ाव इस यात्रा का सबसे पवित्र पड़ाव होगा। हम सब मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाएंगे।”अभिषेक गौर बोले – महायज्ञ भव्यता और श्रद्धा का संगम होगा
अभिषेक गौर ने कहा, “रामराजा की नगरी में होने वाला यह महायज्ञ श्रद्धा, भक्ति और भव्यता का संगम होगा। हमारी पूरी टीम इस आयोजन को गरिमामय बनाने में जुटी है।”
बैठक में राजा साहब के निज सचिव श्री सचिन वत्स जी, पूर्व मंत्री व टीकमगढ़ विधायक श्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला जी, खरगापुर विधायक श्रीमती चंदा रानी गौर जी, दतिया विधायक घनश्याम सिंह जी, पूर्व प्रत्याशी श्री राव यादवेंद्र सिंह जी, निवाड़ी जिलाध्यक्ष राजेश यादव जी, टीकमगढ़ जिलाध्यक्ष नवीन साहू जी, जिला पंचायत सदस्य अमित राय जी, निवाड़ी जिला राजशे कुमार यादव अशुल परिहार खुरई संदर्भ सुनील कठल जी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।









