Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षा के क्षेत्र में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की उपलब्धि, राष्ट्रीय स्तर पर मिले पांच प्रतिष्ठित सम्मान

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर: सतीश सिंह

मिर्जापुर। शिक्षा के क्षेत्र में मिर्जापुर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों से जिले का गौरव बढ़ाया है। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में विद्यालय ने पांच प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किए हैं। इस उपलब्धि से मिर्जापुर सहित पूरे विंध्य क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Advertisement Box

पांच श्रेणियों में हासिल किए सम्मान एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने विभिन्न श्रेणियों में उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें शामिल हैं:

1. मिर्जापुर रैंक-1: डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, लोहिया तालाब।

2. मिर्जापुर रैंक-2: डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, संकट मोचन।

3. मिर्जापुर रैंक-3: डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, नारघाट।

4. इंडिया रैंक-1: कम्युनिटी एंड सोशल इम्पैक्ट अवार्ड, लगातार चौथी बार। विद्यालय के अनुसार, इस श्रेणी में उत्तर प्रदेश और मिर्जापुर में भी संस्थान को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

5. विजनरी एजुकेशन लीडर: विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती अपराजिता सिंह को सम्मानित किया गया।

लगातार मिल रही उपलब्धियों से बढ़ा विद्यालय का गौरव विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने लगातार तीसरी बार मिर्जापुर की शीर्ष तीन रैंक में स्थान प्राप्त किया है। वहीं, कम्युनिटी एंड सोशल इम्पैक्ट अवार्ड के तहत विद्यालय को लगातार चौथी बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान मिलने की उपलब्धि भी हासिल हुई है।

इन सम्मानों को विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, सामाजिक सहभागिता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम बताया गया है।

समारोह में प्रदान की गईं ट्रॉफियां गुरुग्राम के होटल पुलमैन में आयोजित समारोह में संस्था के निदेशक श्री अमरदीप सिंह और निर्देशिका श्रीमती अपराजिता सिंह को ट्रॉफियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर विद्यालय की उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

निर्देशिका श्रीमती अपराजिता सिंह ने कहा कि यह सम्मान शिक्षकों के समर्पण, विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

वहीं, निदेशक श्री अमरदीप सिंह ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिर्जापुर के अभिभावकों का विश्वास विद्यालय की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की यह उपलब्धि शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में संस्थान के प्रयासों को दर्शाती है। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इन सम्मानों से विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

करही में नगर व्यापारी संघ का सराहनीय प्रयास कन्या शाला स्कूल में स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 132 व्यापारियों व परिजनों ने कराई विशेष पैथोलॉजी जांच दीपावली पर्व के बाद अनुभवी MBBS एवं MD डॉक्टरों का दल देगा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श

राज्योत्सव 2026: बीजापुर में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि 2 नवंबर को मिनी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय समारोह, छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं की दिखेगी झलक

WhatsApp